हाथरस। सादाबाद तहसील क्षेत्र के गांव दुर्जिया में 24 दिसंबर की देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। हादसे में किसान के गेहूं के भूसे की बुर्जी और बाजरे की करब पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में उसने विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में किसान को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के समय अधिकांश ग्रामीण अपने-अपने घरों में सो रहे थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि जब ग्रामीणों को आग लगने की जानकारी हुई, तब तक आग काफी फैल चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दमकल विभाग को भी अवगत कराया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित किसान अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने करीब दस बीघा बाजरे की करब निकालकर गेहूं के भूसे की बुर्जी के पास रखी थी। देर रात बुर्जी के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से अचानक चिंगारी निकली, जिससे करब में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सारा चारा जलकर नष्ट हो गया। किसान अशोक कुमार का कहना है कि आग में उनका पूरा पशु चारा जल गया है, जिससे अब पशुओं के लिए बाहर से चारा खरीदना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण नुकसान टालना संभव नहीं हो सका। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, किसान का लाखों का चारा जलकर राख
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









