हाथरस। महिला थाना में थाना प्रभारी रितु तोमर के निर्देशन पर थाने पर तैनात महिला कर्मचारियों ने घरेलू विवाद के मामले में काउंसलिंग के जरिए समाधान निकाला गया। शनिवार को थाना प्रभारी के निर्देशन में पारिवारिक मामले को आपसी समझौता काउंसिलिंग के माध्यम से कराया। आवेदिका मीरा पुत्री चन्द्रभान सिंह नि0 नगला ढक सिकन्द्राराऊ जिला ने 02.12.2025 को अपने पति हेमन्त पुत्र रमेश चंद्र नि0 पाडम थाना जसराना जिला फिरोजाबाद के खिलाफ एक लिखित प्रर्थना पत्र महिला थाना में दिया था उक्त आवेदिका व उसके पति को ऑपरेशन जागृति फेज 5 के तहत थाना हाजा पर बुलाकर काउंसलिंग करायी गयी शिकायत कर्ता ने बताया कि मेरे पति व ससुरालीजन मारपीट व अभ्रद भाषा का प्रयोग करते हैं आवेदिका के पति व ससुरालीजन से वार्ता की गयी कि मैं आज के बाद आपनी पत्नी से कोई अभ्रद व्यवहार व मारपीट नहीं करूंगा श्री मान जी अब दोनों पक्षों में कोई भी पुलिस कार्यवाही की अपेक्षा नहीं करते हैं। महिला थाना में लोगों को बुलाकर पूरी स्थिति पर विस्तार से वार्ता की गई। काउंसलिंग के दौरान आवेदिका ने पुनः अपने आरोप स्पष्ट करते हुए बताया कि उसके साथ लगातार गाली-गलौज और मारपीट की जाती है। इस पर उसके पति और ससुरालीजनों से कड़ी बातचीत की गई, जिसके बाद पति ने स्वीकार किया कि वह भविष्य में किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज या मारपीट नहीं करेगा और वैवाहिक जीवन को सम्मानजनक बनाए रखने का वचन दिया। काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों ने लिखित रूप से यह भी कहा कि वे अब किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई की अपेक्षा नहीं करते और आपसी सहमति से मामले को समाप्त करना चाहते हैं। महिला थाना की ओर से बताया गया कि घरेलू विवादों में काउंसलिंग का उद्देश्य परिवार को टूटने से बचाना और शांतिपूर्ण माहौल बनाना है। इस मामले में भी काउंसलिंग से सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं।
Home
ताजा न्यूज़
महिला थाना प्रभारी रितु तोमर का कुशल व्यवहार से पारिवारिक मामलों का काउंसिल के माध्यम से हो रहा निवारण
महिला थाना प्रभारी रितु तोमर का कुशल व्यवहार से पारिवारिक मामलों का काउंसिल के माध्यम से हो रहा निवारण
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









