Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

क्रिसमस डे : शहर में आज से 25 दिसंबर तक होंगे कार्यक्रम, जगह जगह हो रही तैयारियां

चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन, बच्चों और युवाओं में भी क्रिसमस को लेकर खासा उत्साह

हाथरस। शहर में क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। अलीगढ़ रोड स्थित सेंट मार्क चर्च को सजाया जा रहा है। इसके पूरे परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों, क्रिसमस-ट्री, गुब्बारों, झंडियों, क्राॅस और धार्मिक प्रतीकों से सजाया गया। चर्च और मसीह परिवारों में क्रिसमस का उत्साह बढ़ता रहा है। चर्च से जुड़े लोगों ने बताया कि रविवार से लगातार धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। इसमें प्रार्थना सभा, विशेष आराधना, बाइबिल पाठ और उपदेश शामिल होंगे। रविवार को चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मसीह समाज के लोग शामिल हुए। इसमें प्रभु यीशु मसीह के जन्म से जुड़े संदेशों पर प्रकाश डाला। विश्व शांति और भाईचारे की कामना की गई। चर्च में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नाटिकाओं और गीत-संगीत की प्रस्तुतियों की तैयारियां चल रही हैं। बच्चे सांता क्लॉज की पोशाक में नजर आएं, वहीं युवाओं की ओर से चर्च की सजावट और व्यवस्थाओं में सहयोग किया जा रहा है। इधर, शहर में बच्चों और युवाओं में भी क्रिसमस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *