हाथरस। जनपद की चन्दपा कोतवाली के गांव मीतई में रविवार की सुबह एक एमएससी के छात्र को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्र राघव शर्मा को इलाज के लिए आगरा रैफर किया गया है। आपको अवगत करा दे कि 21 वर्षीय राघव शर्मा पुत्र कन्हैया लाल शर्मा अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी कुछ हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने राघव की छाती पर तमंचा रखकर गोली चलाई, राघव ने तमंचे को हाथ से ऊपर करने की कोशिश की लेकिन गोली उसकी छाती में जा लगी जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। जानकारी मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवार के सदस्य राघव को तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसे प्राथमिक उपचार देकर गंभीर हालत में आगरा रैफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
घर के बाहर खड़े एमएससी के छात्र को तमंचा से मारी गोली, गंभीर हालत में किया रैफर
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









