Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

25 वी विशाल संकीर्तन पदयात्रा को प्रमुख समाजसेवी डॉ विकास शर्मा ने ठाकुर जी की आरती उतारकर किया रवाना

हाथरस। श्री वृंदावन पदयात्रा सेवा समिति के तत्वाधान में शहर में 25 वी विशाल संकीर्तन पदयात्रा रविवार को वृंदावन के लिए रवाना हुई। यह पदयात्रा शहर के नयागंज स्थित श्री नाथ जी मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न बाजारों में होते हुए वृंदावन के लिए रवाना हुई। पदयात्रा को प्रमुख समाजसेवी फोकस ग्रुप के डायरेक्टर डॉ विकास शर्मा ने ठाकुर जी की आरती उतारकर रवाना किया। पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एव पुरुष शामिल हुए। यात्रा में शामिल लोग भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। जिससे मार्ग में भक्तिमय का वातावरण बन गया। पदयात्रा में श्याम वार्ष्णेय, रामकुमार वार्ष्णेय, दीपक अग्रवाल, दीपक वार्ष्णेय, गोपाल टेंट वाले, राम दयाल, दाऊ दयाल हरि बल्लभ, सहित काफी लोग मौजूद थे। पदयात्रा का पुष्प वर्षा कर जगह जगह स्वागत किया गया।
[3:44 pm, 21/12/2025] राहुल हाथरस पत्रकार नोयडा: 25 वी विशाल संकीर्तन पदयात्रा को प्रमुख समाजसेवी डॉ विकास शर्मा ने ठाकुर जी की 108 बत्तियों से आरती उतारकर किया रवाना

हाथरस। श्री वृंदावन पदयात्रा सेवा समिति के तत्वाधान में शहर में दिन रविवार को ठाकुर श्री श्रीनाथजी महाराज एवं श्री यमुना महारानी मंदिर, नयागंज, से 25वीं विशाल संकीर्तन पदयात्रा का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया गया। यह पदयात्रा प्रातः 7:30 बजे श्रद्धा और उल्लास के साथ प्रारंभ हुई।
पदयात्रा का विधिवत शुभारंभ डॉ. श्री विकास कुमार शर्मा (फोकस अल्ट्रासाउंड सेंटर) द्वारा 108 बत्तियों की महाआरती कर किया गया। महाआरती के पश्चात् वातावरण भक्तिमय हो उठा और “जय श्री राधे-कृष्ण” के गगनभेदी जयकारों के साथ यात्रा आगे बढ़ी। पदयात्रा में सम्मिलित श्रद्धालु भक्त भजनों की मधुर धुनों पर नाचते-गाते हुए नगर के प्रमुख बाजारों से होकर श्रीधाम वृंदावन के लिए प्रस्थान कर गए। यह यात्रा नयागंज, सब्जी मंडी, पसरत्ता बाजार, हलवाई खाना, घंटाघर, भुर्जीयान गली, मुरसान गेट, हीरालाल क्वार्टर, बौहरे वाली देवी होते हुए मथुरा रोड के मार्ग से वृंदावन के लिए रवाना हुई।इस पावन पदयात्रा के आयोजन में विशेष रूप से दीपक वाष्णैय, श्याम वाष्णैय, विशाल सारस्वत, अमित अटल, दिलीप वाष्णैय, रवि गुप्ता, दाऊ दयाल वाष्णैय सहित अनेक भक्तों का सक्रिय सहयोग रहा। पदयात्रा में प्रमुख रूप से राकेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, महादेव शरण अटल, विष्णु अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, शानू अग्रवाल, ललित गुप्ता, पवन गुप्ता, हरिश गुप्ता, गोपाल गुप्ता, शिव गुप्ता, राम बल्लभ, अनु वाष्णैय, दीनदयाल, इंदर कुमार वाष्णैय सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।

सम्पूर्ण नगर में इस विशाल संकीर्तन पदयात्रा को लेकर भक्तिभाव, उत्साह एवं धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *