हाथरस से देवेन्द्र सिंह की रिपोर्ट –
हाथरस/ कोतवाली हंसायन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में एक युवक ने गोली मार कर संदिग्ध परिस्थितियों में सुसाइड कर लिया। युवक ने अपने पिता की लाइसेंस बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे की तरफ भाग कर देखा तो युवक को मृत पाया। वहीं परिजनों ने सूचना दी पुलिस को तो पुलिस मौके पर पहुंच गई युवक कौशल के शव को कब्जे में ले कर। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक युवक की पहचान कौशल पुत्र प्रेमवीर सिंह के रूप। युवक कौशल की 8 महीने पहले शादी हुई थी।पुलिस अब इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।




