अवगत कराना है कि दिनांक 14.12.2025 को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वायरल वीडियो संज्ञान मे आया था, जिसमे एक युवक चलती गाडी से बाहर निकलकर डांस कर रहा है , जिससे आने जाने वाले आमजन को परेशानियां हो रही है ।
उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा वीडियों मे दिख रही गाडी व व्यक्ति की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना सिकंद्राराऊ को निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में थाना सिकंद्राराऊ पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वायरल वीडिय़ों मे दिख रहे 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा वीडियो में दिख रही रेनॉल्ट ट्राइबर गाडी को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है । उक्त के सम्बनध में थाना सिकंद्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
अरमान पुत्र शकील निवासी मोहल्ला नोखेल कस्बा सिकंद्राराऊ थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथरस
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के नाम-
प्रभारी निरीक्षक श्री शिव कुमार शर्मा थाना सिकंद्राराऊ मय टीम जनपद हाथरस ।




