आज दिनांक 15.12.2025 को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना मुरसान पुलिस द्वारा चैकिंग/गस्त के दौरान कंचना फाटक से पहले राया मथुरा हाथरस रोड से एक एक मेहन्द्रा XUV 3X0 गाडी नं0 UP85CU8520 से 01 प्रतिबंधित मांस तस्कर को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । मौके से 02 जोडी भैंस के पैर, 03 कुण्टल 20 किलो अवैध माँस व घटना मे प्रयुक्त एक गाडी मेहन्द्रा XUV 3X0 गाडी तथा एक तंमचा मय 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुये है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मुरसान पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
उक्त प्रतिबंधित मांस की पशु चिकित्सक द्वारा मौके पर पहुंचकर सैंपल ले लिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता:-
बहादुर सिंह पुत्र फूल सिंह निवासी मौहल्ला जाटव प्राईमरी स्कूल के पीछे औरंगाबाद थाना सदर बाजार मथुरा
बरामदगी का विवरण-
- 02 जोडी भैंस के पैर,
- 03 कुण्टल 20 किलो अवैध माँस
- घटना मे प्रयुक्त एक गाडी मेहन्द्रा XUV 3X0 गाडी
- 01 तंमचा मय 02 जिंदा कारतूस 315 बोर
पंजीकृत अभियोग:-
मु0अ0स0 299/25 धारा 325/271 बीएनएस व 11(घ) पशु क्रूरता अधि0 व 3/25 आर्मस एक्ट थाना मुरसान हाथऱस
गिऱफ्तार करने वाली टीमः-
प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र प्रताप गिरि थाना मुरसान मय टीम जनपद हाथरस ।




