Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कांशीराम कॉलोनी, मिश्रित आबादी क्षेत्र, मुख्य बाजारों/स्थानों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ संदिग्ध/व्यक्ति व वाहन की चेकिंग करते हुए पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

आज दिनांक 15.12.2025 को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कांशीराम कॉलोनी, मिश्रित आबादी क्षेत्र, मुख्य बाजारों/स्थानों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ संदिग्ध/व्यक्ति व वाहन की चेकिंग करते हुए पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया ।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री रामानन्द कुशवाह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री योगेंद्र कृष्ण नारायण,क्षेत्राधिकारी लाइन श्री श्यामवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर मय फोर्स के मौजूद रहे । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना क्षेत्र में जलेसर रोड,कांशीराम कॉलोनी, मुख्य बाजार, तिराहा/चौराहा आदि स्थानों पर पैदल भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया । साथ ही पैदल गश्त के दौरान बाजारो में व्यापारियो/सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये। ‼️

➡️ पैदल गश्त का उद्देश्य
• आमजन में सुरक्षा का भाव बढ़ाना
• अपराधों पर रोकथाम
• संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर निगरानी
• पुलिस-जनता के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना

➡️ मुख्य विशेषताएँ
• बाजार, मुख्य मार्गों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में उपस्थिति
• संवाद के माध्यम से जनसमस्याओं का संज्ञान
• उच्च सतर्कता के साथ चेकिंग एवं पेट्रोलिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *