Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

थाना चन्दपा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत तिरूपति मैरिज होम से हुई चोरी की घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण

हाथरस / वादी श्री योगेश शर्मा पुत्र रमेश चन्द्र शर्मा निवासी एहन थाना हाथरस जंक्शन हाथरस द्वारा थाना चन्दपा पर सूचना दी कि दिनांक 12.12..2025 को तिरूपति मैरिज होम केवल गढी से अज्ञात चोर द्वारा उसके सूटकेश से आभूषण व नगदी चोरी कर ले गए है । वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चन्दपा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा अपर पुलिस हाथरस श्री रामानन्द कुशवाहा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चन्दपा को घटना का सफल अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी हुये माल की शतप्रतिशत बरामदगी के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम मे गठित टीमों के कठिन परिश्रम व अथक प्रयासोपरान्त, ग्राउन्ड इंटेलीजेन्स, टेक्निकल साक्ष्य व प्राप्त अन्य लाभप्रद सूचनाओं के संकलन से मात्र 24 घण्टे के अन्दर दिनांक 13.12.2025 को थाना चन्दपा पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुये थाना चन्दपा क्षेत्रान्तर्गत तिरूपति मैरिज होम केवलगढी मे हुई चोरी की घटना कारित करने वाले 02 आरोपी व 01 बाल अपचारी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। जिसके कब्जे/निशादेही से चोरी किये हुए 01 कमर बन्द सफेद धातु , 01 जोडी वीछिया मय अगूठा सफेद धातु, 01 जोडी कुन्डल पीली धातु व 5320 रुपये नगद बरामद हुए है । अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चन्दपा पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता अभियुक्तगण –

  1. चन्द्रमोहन उर्फ चंदा पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम केवलगढी थाना चन्दपा जनपद हाथरस ।
  2. शिवम उर्फ भूरा पुत्र शिशुपाल निवासी ग्राम केवलगढी थाना चन्दपा जनपद हाथरस ।
  3. बाल अपचारी

बरामदगी का विवरण-

  1. एक कमर बन्द सफेद धातु ,
  2. एक जोडी वीछिया मय अगूठा सफेद धातु
  3. एक जोडी कुन्डल पीली धीतु
  4. 01 बन्द सूटकेस5. 5320 रुपये बरामद ।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 272/2025 धारा 305(ए) बी0एन0एस0 थाना चन्दपा जनपद हाथरस ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम-
प्रभारी निरीक्षक श्री श्याम सिंह मय टीम थाना चन्दपा जनपद हाथरस ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *