Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनमानस रेल बस व अपने व्यक्तिगत गाड़ियों से दिल्ली के लिए करेंगे कूच : चंद्रगुप्त

राष्ट्रीय महासचिव सांसद प्रियंका गांधी पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कासगंज के कोऑर्डिनेटर ने मोमेंटो एवं तिरंगा शॉल उड़ाकर सम्मान किया

हाथरस। 14 दिसंबर को राहुल गांधी की एस आइ आर और बोट चोरी के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय महासचिव सांसद प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के प्रमुख नेताओं की बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय इंदिरा भवन पर की। जिसमें कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कासगंज के कोऑर्डिनेटर चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने जनपद की ओर से प्रियंका गांधी को मोमेंटो एवं तिरंगा शॉल उड़ाकर सम्मान किया जनपद से 500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनमानस रेल बस और अपने व्यक्तिगत गाड़ियों से को दिल्ली के लिए कूच करेंगे उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी एवं जिला शहर अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहां की यह लड़ाई पार्टी और चुनाव के लिए नहीं बल्कि देश की लड़ाई है देश की एकता अखंडता के लिए है आज जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी अपनी ताकत का दुरुपयोग कर सत्ता हासिल भले ही कर रही है लेकिन उत्तर प्रदेश का कार्यकर्ता बहुत मजबूत है आज भी पूरी शक्ति के साथ वह खड़ा है क्योंकि कांग्रेस ने सदैव देश की लड़ाई लड़ी है बैठक में राष्ट्रीय संगठन प्रभारी के.सी. वेणुगोपाल राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी अविनाश पांडे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं राष्ट्रीय सचिव एवं ब्रज प्रांत प्रभारी तौकीर आलम ने रैली को अभूतपूर्व सफल बनाने के लिए एक-एक कार्यकर्ताओं से संवाद किया। बैठक में जिला अध्यक्ष विवेक उपाध्याय एवं शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके पीसीसी सदस्य जितेंद्र गौतम एडवोकेट निखिल वर्ती पाठक आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *