Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

जिलाधिकारी ने जनपद में लगे अवैध होर्डिंग्स व यूनिपोल को हटवाया, सड़क किनारे लगे होर्डिंग्स व यूनिपोल सुरक्षा के लिए खतरा : डीएम

IMG 20251211 072329
Oplus_131072

हाथरस। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने सोमवार को शहर के मुख्य मार्गों पर लगे सभी यूनिपोल तुरंत हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने इन यूनिपोल को सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए बताया कि यह किसी भी वक्त बड़ा हादसे का सबक बन सकते है। सोमवार को निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अतुल वत्स ने सड़क मार्ग से गुजरते समय उनकी नजर सड़क किनारे लगे एक यूनिपोल पर पड़ी। जिसे सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक मानते हुए वह तुरंत रुक गए। वही मौके पर एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह व नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार सहित अन्य अधिकारियों को मौके पर बुला लिया। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि शहर के मुख्य मार्गों के किनारे लगाए गए अवैध होर्डिंग्स व यूनिपोल को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वश्रेष्ठ है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होने इन यूनिपोल को शीघ्र चिह्नित कर हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वही जिला प्रशासन शहरभर में लगे अवैध यूनिपोल की सूची तैयार करने ओर उन्हें हटाने की कार्यवाही में जुट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *