हाथरस। महिला थाना हाथरस में घरेलू विवाद के एक मामले में काउंसलिंग के जरिए समाधान निकाला गया। आवेदिका श्रीमती शिवानी सेंगर, पुत्री किशनपाल सिंह, निवासी बालाजी धाम कॉलोनी, सासनी, जिला हाथरस ने दिनांक तीन दिसंबर 2025 को अपने पति व ससुरालीजनों के विरुद्ध लिखित शिकायत दी थी, जिसमें गाली-गलौज, मारपीट एवं अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया गया था। महिला थाना द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर पूरी स्थिति पर विस्तार से वार्ता की गई। काउंसलिंग के दौरान आवेदिका ने पुनः अपने आरोप स्पष्ट करते हुए बताया कि उसके साथ लगातार गाली-गलौज और मारपीट की जाती है। इस पर उसके पति और ससुरालीजनों से कड़ी बातचीत की गई, जिसके बाद पति ने स्वीकार किया कि वह भविष्य में किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज या मारपीट नहीं करेगा और वैवाहिक जीवन को सम्मानजनक बनाए रखने का वचन दिया। काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों ने लिखित रूप से यह भी कहा कि वे अब किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई की अपेक्षा नहीं करते और आपसी सहमति से मामले को समाप्त करना चाहते हैं। महिला थाना की ओर से बताया गया कि घरेलू विवादों में काउंसलिंग का उद्देश्य परिवार को टूटने से बचाना और शांतिपूर्ण माहौल बनाना है। इस मामले में भी काउंसलिंग से सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं।
Home
ताजा न्यूज़
महिला थाना की प्रभारी रितु तोमर के कुशल व्यवहार निर्देशन विवाद का हुआ समाधान, पति ने भविष्य में अभद्र व्यवहार न करने का दिया आश्वासन
महिला थाना की प्रभारी रितु तोमर के कुशल व्यवहार निर्देशन विवाद का हुआ समाधान, पति ने भविष्य में अभद्र व्यवहार न करने का दिया आश्वासन
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









