Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

हार्ट अटैक से बीएलओ की मौत, जिलाधिकारी ने कहा मृतक शिक्षक के बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाएगा जिला प्रशासन

सिकंदराराऊ। सोमवार को अचानक तबियत बिगड़ने से एक शिक्षक की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक पिछले कई दिनों से वह बीएलओ के कार्य को लेकर तनाव में थे। बीएलओ की मौत की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिलाधिकारी ने परिजनों से वार्ता के बाद घोषणा करते हुए कहा कि जिला प्रशासन एक दिन की सैलरी मृतक शिक्षक के चारों बच्चों के नाम पर एफडी करेगा। शिक्षक की पत्नी को नौकरी दी जाएगी तथा मृतक के बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी जिला प्रशासन उठाएगा। पीड़ित परिवार की हर संभव अधिक से अधिक मदद की जाएगी।
मौहल्ला ब्राह्मणपुरी निवासी कमलकांत शर्मा पुत्र देवेंद्र शर्मा बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे और संविलियन विद्यालय नावली लालपुर में तैनात थे। परिजनों के मुताबिक कमलकांत शर्मा बीएलओ के रूप में एस आई आर के कार्य को लेकर पिछले कई दिनों से तनाव में चल रहे थे। जिससे मानसिक रूप से परेशान थे। सोमवार की सुबह उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई और वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़े । परिजन उन्हें उपचार के लिए आनन फानन में अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, उप जिलाधिकारी संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी जे एन अस्थाना एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती, खंड शिक्षा अधिकारी विजय चौहान मृतक के घर पहुंच गए और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *