हाथरस। जनपद में गृह क्लेश में एक दंपति ने खौफनाक कदम उठाया। दोनों ने एक साथ मिलकर सुसाइड का प्लान बनाया, दोनों ने पॉयजन खा लिया। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी घर में पहुंचे तो दोनों को अचेत अवस्था में फर्श पर पड़ा देखा। आनन फानन में दंपति को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान पत्नी प्रिया की मौत हो गई और पति गोपाल को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र स्थित माधव बिहार कॉलोनी के रहने वाले गोपाल पुत्र राजेश यादव उम्र 22 वर्ष और उनकी पत्नी प्रिया उम्र 23 वर्ष ने मंगलवार देर शाम घरेलू विवाद के बाद एक साथ मिलकर जहर खा लिया। पड़ोसी दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला प्रिया को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पति गोपाल को गंभीर स्थिति में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। यह घटना इगलास रोड स्थित माधव विहार कॉलोनी में हुई। 25 वर्षीय गोपाल यादव, जो पीतल ढलाई का काम करते हैं। उन्होंने अपनी 22 वर्षीय पत्नी रिया के साथ जहर का सेवन किया। उनकी शादी वर्ष 2021 में हुई थी। कल शाम को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।जिसके बाद दोनों ने खौफनाक कदम उठा लिया।
Home
ताजा न्यूज़
गृह क्लेश में दंपति ने बनाया सुसाइड प्लान,दोनों ने खाया पॉयजन, पत्नी की हुई मौत तो पति हायर सेन्टर रेफर
गृह क्लेश में दंपति ने बनाया सुसाइड प्लान,दोनों ने खाया पॉयजन, पत्नी की हुई मौत तो पति हायर सेन्टर रेफर
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









