हाथरस। 02.12.2025 को वादिया द्वारा थाना सहपऊ पर सूचना दी कि 01.12..2025 को अज्ञात चोर द्वारा उसके बक्शे से आभूषण व नगदी चोरी कर ले गए है । वादिया की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सहपऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा अपर पुलिस रामानन्द कुशवाहा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सहपऊ को घटना का सफल अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी हुये माल की शतप्रतिशत बरामदगी के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम मे गठित टीमों के कठिन परिश्रम व अथक प्रयासोपरान्त, ग्राउन्ड इंटेलीजेन्स, टेक्निकल साक्ष्य व प्राप्त अन्य लाभप्रद सूचनाओं के संकलन से मात्र 24 घण्टे के अन्दर दिनांक 03.12.2025 को थाना सहपऊ पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुये थाना सहपऊ क्षेत्रान्तर्गत नगला बघेल मे हुई चोरी की घटना कारित करने वाले एक चोर को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।जिसका नाम लक्ष्मण उर्फ बाटी पुत्र पप्पू निवासी नंगला बघेल पिहुरा थाना सहपऊ जनपद हाथरस हैं।जिसके कब्जे/निशादेही से चोरी किये हुए एक ओम (पीली धातु), बीस हजार रुपये नगद बरामद हुए है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सहपऊ पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम थानाध्यक्ष मयंक चौधरी मय टीम थाना सहपऊ जनपद हाथरस हैं।
Home
ताजा न्यूज़
थाना सहपऊ पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घण्टे के अन्दर किया खुलासा एक चोर गिरफ्तार, निशादेही से चोरी की एक ओम व बीस हजार रुपये नगद बरामद
थाना सहपऊ पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घण्टे के अन्दर किया खुलासा एक चोर गिरफ्तार, निशादेही से चोरी की एक ओम व बीस हजार रुपये नगद बरामद
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









