हाथरस। जनपद के सिकंदराराऊ में नुमाइश 5 दिसंबर को शुरू होगी। इसका सासंद अनूप प्रधान उद्घाटन करेंगे। नुमाइश को आकर्षक विद्युत सज्जा से सुसज्जित किया जाएगा और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। पूरा नुमाइश परिसर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा। सिकंदराराऊ कस्बे में इस वर्ष नुमाइश की शुरुआत 5 दिसंबर से होगी। इसके लिए आयोजकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गौरतलब है कि पूरे साल कस्बावासियों को नुमाइश का इंतजार रहता है। नुमाइश के आयोजन शिवम गुप्ता, गरुण सिंघल व बाबर सिद्दीकी ने बताया कि पिछले 20 वर्ष से जनता की मांग पर नुमाइश का आयोजन किया जा रहा है। नुमाइश में जनता के मनोरंजन के लिए झूले और खेल-तमाशे लगाए जाते हैं। इसके अलावा चाट-पकौड़ी के अलावा खजला, हलवा पराठा व अन्य व्यंजनों की दुकानें भी लगती हैं। महिलाओं के लिए शृंगार सामग्री के अलावा रोजमर्रा की जरूरत के सामान और युवाओं के लिए चश्मा व खेल के के सामान की दुकानें लगाई जाती हैं। यह आयोजन पांच दिसंबर से शुरू होकर जनवरी के मध्य तक चलेगा। नुमाइश को आकर्षक विद्युत सज्जा से सुसज्जित किया जाएगा और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। पूरा नुमाइश परिसर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा। पांच दिसंबर को इसका शुभारंभ सांसद अनूप प्रधान करेंगे।
Home
ताजा न्यूज़
सिकंदराराऊ में पांच दिसंबर से लगेगी नुमाइश, तैयारियां शुरू, सांसद अनूप प्रधान करेंगे उद्घाटन
सिकंदराराऊ में पांच दिसंबर से लगेगी नुमाइश, तैयारियां शुरू, सांसद अनूप प्रधान करेंगे उद्घाटन
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









