स्कूल के छात्र/छात्राओं द्वारा नुक्कड नाटक के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक
यातायात माह नवंबर 2025 के अन्तर्गत यातायात नियमों का पालन न करने वाले कुल 13848 वाहनों का चालान करते हुए 1,87,14700/- रुपये का किया गया जुर्माना
हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा एवं जिलाधिकारी अतुल वत्स के द्वारा संयुक्त रूप से बी0एल0एस0 इंटरनेशलन स्कूल अलीगढ़ रोड, में यातायात माह नवंबर 2025 के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कृष्ण नारायण, क्षेत्राधिकारी अमित पाठक, प्रतिसार निरीक्षक परिवहन एवं उप संभागीय परिवहन अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक यातायात सुभाष यादव मय स्टॉफ, ट्रान्सपोर्ट यूनियन सदस्य अमित बंसल, राहुल गुप्ता आदि एवं बी0एल0एस इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर बी0एल0 शर्मा एवं प्रधानाचार्य विद्या प्रतीक वर्तके व स्कूल स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे । जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात माह समापन समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया तत्पश्चात स्कूल के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय को प्लांट(छोटा पौधा) भेंट किया गया । समापन सामारोह के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी गणमान्यों का धन्यवाद किया गया तथा महोदय द्वारा संबोधित करते हुए उपस्थित जनमानस व छात्र/छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई एवं सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए सड़क पर चलते समय हमेशा दो पहिया वाहन पर हेलमेट व चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट लगाकर चलने, शराब पीकर/ईयर फोन लगाकर वाहन ना चलाने आदि सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई । पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि यातायात हमें किसी ना किसी रूप में प्रभावित करता है तथा हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है । जितनी मृत्यु अपराधिक घटनाओं में नही होती है, उससे अधिक मृत्यु सडक दुर्घनाओं से होती है । अधिकतर सडक दुर्घटनाएं वाहन चालक की असावधानी जैसे- शराब पीकर वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बातें करना, ओवर स्पीड में ज्यादा लोगों को बैठाकर वाहन चलाना, थकान होने के बाद भी वाहन चलान आदि से होती है तथा ये हमारी सुखियों को समाप्त कर देती है । बताया गया कि यातायात माह के दौरान स्कूल/कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम कराने का उद्देश्य है कि बच्चे कार्यक्रम के दौरान बतायी गई बातों/विचारों को अपने परिवारीजनों, रिश्तेदारों तथा अपने-आसपास के लोगों तक पहुंचाये ताकि यातायात माह मनाये जाने का उद्देश्य सफल हो सके ।
बॉक्स
नुक्कड़ नाटक, योग, नृत्य और संगीत कार्यक्रम— बी0एल0एस0 इंटरनेशनल स्कूल के छात्र/छात्राओं द्वारा समारोह के दौरान नुक्कड़ नाटक, नृत्य, संगीत तथा यातायात जागरूकता आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिनकी उपस्थित लोगों ने सराहना की । इन नुक्कड़ नाटकों में बच्चों ने सड़क सुरक्षा के महत्व को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया बच्चों द्वारा अपने प्रदर्शन के माध्यम से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीड से बचने, सड़क नियमों का पालन करने जैसे महत्वपूर्ण संदेश जन-सामान्य तक पहुँचाए गए ।
बॉक्स
प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार वितरण- यातायात माह के सफल समापन के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चो को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह,उपहार ,वितरित किए गए । इसके अतिरिक्त यातायात माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 04 पुलिसकर्मियो (02 यातायात+ 02 सिविल पुलिस ) को भी प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बॉक्स
कार्यक्रम का शांतिपूर्ण एवं सफल समापन- यातायात नियमों का पालन करना केवल कानून का विषय नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा का आधार है। बच्चे जब यातायात सीखते हैं, तो पूरा परिवार जागरूक होता है। ऐसी गतिविधियों से भविष्य की सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती है। पूरा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संचालित हुआ और यातायात माह 2025 का समापन सार्थक, सफल एवं प्रभावशाली रूप से सम्पन्न हुआ। अंत में अधिकारियों द्वारा समस्त प्रतिभागियों, अध्यापकों एवं अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए कहा गया कि“यातायात नियमों का पालन केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। बच्चों में जागरूकता का बीज बोना भविष्य की सुरक्षित यातायात व्यवस्था का आधार है।”
कार्यक्रम के दौरान इसी क्रम में कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा उपस्थित सभी लोगों को पम्पलेट वितरित की गयी जिस पर विस्तार से सभी यातायात सम्बन्धी नियमों का उल्लेख किया गया है ।
बॉक्स
यातायात माह के दौरान की गयी कार्यवाही- यातायात पुलिस एवं जनपदीय पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए निम्न कार्यवाही की गयी-
1- यातायात माह के दौरान जनपद के करीब 42 स्कूलों/कॉलेजों में जाकर यातायात पुलिस व जनपदीय पुलिस जनों द्वारा लगभग 18000 स्कूली बच्चों, स्कूल वाहन चालकों व स्कूल स्टॉफ को जागरूक किया गया । तथा शहर के तिराहे/चौराहों, बाजारों आदि में करीब 14 कार्यक्रमों किये गये जिसमें शहर के करीब 3000 आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया ।
2- इस माह के दौरान शहर के आमजनमानस को यातायात नियमों को प्रति जागरूक करने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में यातायात पुलिस, जिला पुलिस, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, स्कूल के छात्र/छात्राओं एवं एन.सी.सी. के छात्र/छात्राओं द्वारा शहर क्षेत्र में 12 यातायात जागरूकता रैली निकाली गयी ।
3- जनपद में हो रही सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु इस माह के दौरान यातायात पुलिस द्वारा बस, ट्रक/टैम्पो, ई-रिक्शा, टैक्टर ट्राली आदि वाहन चालकों के साथ करीब 48 गोष्ठियां की गयी, जिसमें सभी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया । सडक दुर्घटनाओं से बचाव हेतु करीब 2500 ट्रैक्टर ट्रालियों व अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर स्टीकर लगवाये गये । स्कूली छात्र छात्राओ व आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु यातायात नियमों से सम्बन्धित करीब 20,300 पम्पलेट वितरित किये गये तथा जनपद में 55 बैनर/होर्डिंग यातायात नियमों सम्बन्धी आमजन मानस को जागरूकता करने हेतु लगवाये गये ।
4- यातायात माह के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर यातायात पुलिस व जनपद पुलिस द्वारा कुल 13,848 चालान (जिनकी वैल्यू 1,87,14700/- रुपये है) किये गये तथा जिनमें बिना हेलमेट के चालान 9634, तीन सवारी 805 व बिना सीट बैल्ट लगाये 334, बिना लाइसेन्स 371, बिना बीमा 395, फोल्टी नंबर प्लेट 288, ओवर स्वीड 272, नो पार्किंग 293, बिना रजिस्ट्रेशन 26, रॉग साइड 547, फिटनेश 41, बिना संकेत के लाइन चेन्ज 424, प्रदूषण 78, प्रेशर हार्न लगे वाहनों के चालान 13, व मोबाइल फोन पर बात करते हुये 79 वाहनों के चालान किये गये ।




