Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का आर्दश एव बाल कल्याण संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत

विगत कई सालों से कई पदों के रूप में वर्ष 2000 से निभा रहे जिम्मेदारी : रेखा राणा

हाथरस।भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष के नामों की बीते बुधवार रात सूची जारी करते हुए पिछड़ा वर्ग के प्रेमसिंह कुशवाहा को भाजपा का नया जिलाध्यक्ष बनाया है। जिसमें उनके आवास पर पहुंच कर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जो सासनी क्षेत्र के गांव बिजाहरी निवासी प्रेम सिंह कुशवाहा के स्वागत के लिए आदर्श महिला एव बाल कल्याण संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा अपने पदाधिकारियों के उनके निवास सासनी के गांव विजाहारी पहुंच कर भव्य स्वागत किया। वही उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि वह वर्ष 2000 से लगातार भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं, पार्टी ने जिस जिम्मेदारी को सौंपा उसे बखूबी निभाया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 में जिले के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे। इसके बाद 2004 में पंचायत प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रहे। चुनाव प्रबंधन का जिला संयोजक रहकर भी काम किया। वर्ष 2011 में कुसमा देवी मदनावत के समय में जिला उपाध्यक्ष बनकर रहे। उन्होंने बताया कि बड़ा पहलवान जी के समय में जिला उपाध्यक्ष रहे। और गौरव आर्य के समय में जिला उपाध्यक्ष बनाकर पूरा कार्यकाल संभाला और इससे पहले भी जिला उपाध्यक्ष थे। आज इसी का परिणाम है कि उन्हें भाजपा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि वह पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। वहीं निवर्तमान जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने नई जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि हमारी पार्टी सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को बढ़ावा दे रही है। अभी तक उनके ऊपर जो जिम्मेदारी थी उसे बखूबी निभाया और आगे भी पार्टी के सच्चे सिपाही बनकर कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *