हाथरस। ग्राहक इस बार विशेष रूप से कम बिजली खपत वाले हीटर-ब्लोअर की खरीद को प्राथमिकता दे रहे हैं। एलईडी हीटिंग तकनीक, पीटीसी एलिमेंट वाले हीटर, ऑटो कट-ऑफ और मल्टी सेफ्टी फीचर युक्त मॉडल तेजी से बढ़ रही है। सर्दी के साथ ही जनपद बाजार में हीटर और ब्लोअर की मांग बढ़ रही है। कई नई डिजायन के हीटर-ब्लाेअर ग्राहकों को लुभा रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी, इनकी मांग में भी वृद्धि होगी। नगर के जवाहर बाजार, निरंजन बाजार, चौक बाजार, विनोबा नगर चौराहा आदि स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकानों पर ग्राहक इस बार विशेष रूप से कम बिजली खपत वाले हीटर-ब्लोअर की खरीद को प्राथमिकता दे रहे हैं। दुकानदारों की मानें तो एलईडी हीटिंग तकनीक, पीटीसी एलिमेंट वाले हीटर, ऑटो कट-ऑफ और मल्टी सेफ्टी फीचर युक्त मॉडल तेजी से बिक रहे हैं। मध्यम और निम्न आय वर्ग के खरीदार सस्ते क्वार्ट्ज हीटर और ब्लोअर हीटर पसंद कर रहे हैं, जबकि प्रीमियम सेगमेंट में ऑयल-फिल्ड हीटरों की मांग स्थिर बनी हुई है। हीटरों की कीमत 500 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक है। नहाने का पानी गर्म करने के लिए गीजर की बिक्री में भी इजाफा हो रहा है।इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी का कहना है इस बार ग्राहक पावर सेविंग मॉडल ही मांग रहे हैं। पहले जहां पारंपरिक कॉइल हीटर ज्यादा बिकते थे, अब लोग ऑयल-फिल्ड और पीटीसी हीटर के बारे में पूछ रहे हैं, क्योंकि ये कम बिजली खाते हैं और सुरक्षित भी होते हैं।-
बॉक्स
इलेक्ट्रॉनिक हीटर और उनके दाम
दो रॉड वाला हीटर 500 से 600 रुपये
तीन रॉड वाला हीटर 1100 से 1200 रुपये
सन हीटर 1000 से 1200 रुपये
फैन हीटर 600 से 3000 रुपये




