Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

मिशन शक्ति अभियान 5.0 महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, सशक्तिकरण और आत्म-निर्भरता सुनिश्चित करने के हेतु चलाया गया है। यह अभियान महिलाओं के लिए जागरूकता बढ़ाने, सुरक्षा और आत्म-निर्भरता सुनिश्चित करने का है।

जनपद की समस्त एन्टीरोमियो टीम द्वारा मंदिर, बाजारों, प्रमुख मार्गो आदि पर की जा रही चेकिंग । तथा इसी दौरान दुकानों/जन सेवा केंद्रो की भी चैकिंग की गयी ।*

⏭️बेवजह घूमने वाले मनचलो/सोहदों की चेकिंग कर दी जा रही कड़ी चेतावनी

➡️ *महिला बीटों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं का किया जा रहा निस्तारण

हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में “मिशन शक्ति” अभियान के पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव, कस्बा, बस स्टैण्ड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर कर प्राथमिकता के आधार पर महिला/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में चौपाल का आयोजन कर वृहद स्तर पर जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है तथा विभिन्न थानों द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र के बारे में विस्तार से जानकारी देकर तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किये गये ।तथा सभी को साइबर अपराध एवं उससे बचाव के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गयी । इसी क्रम में उपस्थित छात्राओं/महिलाओं को बताया गया कि कभी भी आवश्यकता पडने पर सम्बन्धित थाना/एण्टी रोमियों टीम व उ0प्र0 पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं/बालिकाओं हेतु चलाये जा रहे नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए । छात्राओं/महिलाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाया गया एवं महिला अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया । साथ ही सभी छात्राओं/महिलाओं को अवगत कराया गया कि थानो में महिलाओ की सुरक्षा/सहायता हेतु एक मिशन शक्ति केन्द्र बनाया गया है, जहाँ पर महिलाकर्मी द्वारा महिलाओ की शिकायत सुनी जाती है । जनपद के विभिन्न थानों की एन्टी रोमियो टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर मनचलों द्वारा छेड़छाड़ व महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत सतत निगरानी करते हुए अभियान चलाया गया एवं संदिग्धों की चेकिंग की गयी । इसके साथ ही मौजूद छात्राओं/महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के पैम्फलेट्स वितरित कर यू0पी0 पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा सम्बन्धी चलायी जा रही हेल्पलाइन नम्बर तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही सभी छात्राओं/महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा छात्राओं/महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *