Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

शहर में 2.54 करोड़ से लगाई जाएंगी 3000 स्ट्रीट लाइटें, मुख्य मार्ग से कॉलोनियों तक होंगी रोशन

हाथरस। शहर में अधिकांश स्ट्रीट लाइटें बंद रहती हैं। अंधेरे सड़क दुर्घटनाएं, चोरी और असुविधा हो रही है। अब 300 नई स्ट्रीट लाइटें शहर में लगाई जाएंगी।
नगर पालिका हाथरस द्वारा शहर में पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का काम शुरू हो गया है। नगर पालिका प्रशासन लगभग 2.54 करोड़ रुपये की लागत से तीन हजार नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाएगा। सर्दियों में कोहरे और धुंध को देखते हुए इस बार अधिक क्षमता वाली 72 वॉट एलईडी लाइटें उपयोग में लाई जाएंगी, जिससे ज्यादा रोशनी होगी। इससे पहले 52 वॉट की स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं थीं। रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका का कहना है कि इसकी टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। स्ट्रीट लाइटें शहर के मुख्य मार्गों से लेकर कॉलोनियों तक लगाई जाएंगी। नगर के कई वार्डों की गलियों और मुख्य मार्गों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बेहद लचर होने की शिकायतें हो रही हैं।अधिकांश स्ट्रीट लाइटें बंद रहती हैं। अंधेरे सड़क दुर्घटनाएं, चोरी और असुविधा हो रही है। शहरवासी स्ट्रीट लाइटोंं को दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं। नई स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने की यह समस्या दूर होगी। जहां अब तक स्ट्रीट लाइटें नहीं लगीं थीं, वहां भी लगाईं जाएंगी।

प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है। अब टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से सभी वार्डों में नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। नई एलईडी तकनीक की इन लाइटों से बिजली की बचत भी होगी। शहर में रात्रिकालीन आवाजाही अधिक सुरक्षित हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *