हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा थाना मुरसान का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सादाबाद अमित पाठक, प्रभारी निरीक्षक थाना मुरसान वी.पी. गिरि एवं चौकी प्रभारी व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहें । सर्वप्रथम थाना मुरसान पर सलामी में लगी गार्द द्वारा पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गयी । तत्पश्चात थाना परिसर में बने मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया तथा मिशन शक्ति केन्द्र पर बने आगन्तुक रजिस्टर का अवलोकन किया गया एवं ड्यूटीरत महिला आरक्षी एवं थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । तत्पश्चात कम्प्यूटर कक्ष की चैकिंग के दौरान कम्प्यूटर व अन्य उपकरणों के उचित रखरखाव हेतु तथा कम्प्यूटर पर केस डायरी तथा सीसीटीएनएस सम्बन्धी समस्त फार्म समय से फीड करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर लम्बित प्रार्थना पत्र, आपरेशन पहचान के अन्तर्गत अपराधियों की डाटा फीडिंग एवं डायल 112 से सम्बन्धित इवेन्ट समय से फीड करने हेतु कां0 क्लर्क/कां0 सीसीटीएनएस को निर्देशित किया गया । इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा शस्त्रागार, मालखाना, हवालात, बैरक, मैस, शौचालय आदि का भी निरीक्षण किया गया तथा उनको सुव्यवस्थित व साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया । थाना कार्यालय व कार्यालय में रखे विभिन्न अभिलेखो/रजिस्टरों जैसे- अपराध रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर, फ्लाईशीट रजिस्टर, महिला उत्पीडन रजिस्टर, हत्या बल्वा रोकथाम रजिस्टर, राजनैतिक सूचना रजिस्टर, गुण्डा रजिस्टर इत्यादि को चैक कर हैड मोहर्रिर/कां0 क्लर्क को समय से अभिलेखों/रजिस्टरों को अध्यावधिक रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये । तत्पश्चात उपस्थित उ0नि0गण से विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण, मुकदमो में प्रभावी पैरवी, महिला सम्बन्धी अपराधो में त्वरित कार्यवाही, एन0सी0आर0 के प्रकरणो में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देशित किया गया ।
तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना परिसर भ्रमण के दौरान माल मुकदमाती के सही रख-रखाव हेतु तथा लावारिस वाहनो के जल्द से जल्द निस्तारित कराने हेतु एवं साफ सफाई के लिये विशेष रुप से निर्देशित किया गया । तथा टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही एवं जेल से छूटे हुये अपराधियों का सत्यापन/निगरानी एवं हिस्ट्रीशीटरों/पुराने अपराधियों के गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु प्रभारी निरीक्षक चंदपा को निर्देशित किया गया । साथ ही शिकायती प्रार्थना पत्रो के समयबद्ध निस्तारण करने/कराने व पॉक्सो एक्ट के मुकदमों की प्रभावी पैरवी करते हुये साक्ष्यों को समयबद्ध न्यायालय में परीक्षण कराकर दोषियों को सजा दिलाने के सार्थक प्रयास किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रभारी निरीक्षक मुरसान को शीत ऋतु में रात्रि के समय होने वाली चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित बैंक, एटीएम की सुरक्षा हेतु कार्य योजना बनाएं एवं समय – समय पर पुलिस बल को ब्रीफ करें एवं अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियो को क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिये अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक भ्रमण/गस्त करने एवं क्षेत्र में जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखने हेतु निर्देशित किया गया ।




