हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा मुखिबर की सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को आगरा अलीगढ वाईपास घर की रसोई ढावा के पास से गिरफ्तार किया गया है । जिसका नाम सोनू पुत्र अजुद्दीप्रसाद निवासी नगला नया रुहेरी थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 312 बोर व एक जिन्दा कारतूस 312 बोर बरामद हुए है । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार राठी मय टीम थाना हाथरस गेट जनपद हाथऱस है।
Home
ताजा न्यूज़
थाना हाथरस गेट पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद
थाना हाथरस गेट पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद
Recommendation for You
सासनी। सुशीला फाउंडेशन, बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ़ इंडिया एवं सासनी विज्ञान क्लब द्वार पचमढ़ी मध्यप्रदेश…




