हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा माधव प्रेक्षा गृह में सैनिक सम्मेलन के दौरान रिक्रूट आरक्षियो से संवाद कर उनकी समस्याओ के बारे जानकारी कर सभी को पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, आरटीसी मेजर, आरटीसी प्रशिक्षक आदि अधिकारी/कर्मचारीगण व रिक्रूट आरक्षिगण उपस्थित रहे । महोदय ने सर्वप्रथम सैनिक सम्मेलन में उपस्थित प्रत्येक प्रशिक्षु आरक्षियों उनकी व्यक्तिगत/विभागीय समस्याओं को सुना गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देशित किया या । प्रशिक्षु आरक्षियों को पुलिस विभाग की वर्तमान कार्यशैली और प्रशिक्षण की महत्ता को विस्तार से समझाया और उन्हें उनके कर्तव्यों व दायित्वों के प्रति प्रेरित किया । इसी क्रम में बताया गया कि प्रशिक्षण के प्रमुख अंगों जैसे कानूनी ज्ञान, अपराध अनुसंधान, शारीरिक दक्षता, ड्रिल, शस्त्र संचालन, साइबर सुरक्षा, आपराधिक मनोविज्ञान, मानवाधिकार, आदि को गंभीरता से आत्मसात करने, प्रत्येक पुलिसकर्मी को अब तकनीकी रूप से भी सशक्त होने के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। साथ ही बताया कि एक आरक्षी सबसे निचले स्तर पर जनता से सीधे संपर्क में रहता है। अतः वह पुलिस व्यवस्था का चेहरा होता है, और उसी के आचरण से जनता पुलिस की छवि बनाती है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह उनके पूरे पुलिस जीवन की नींव है। उपस्थित सभी प्रशिक्षुओं को बताया गया कि प्रशिक्षण के दौरान पूर्ण मनोयोग, अनुशासन एवं निष्ठा के साथ समर्पित रहने तथा मेहनत व लगन के साथ प्रशिक्षण में सहभागिता करने, दक्षता हासिल करने, व्यवहार में शालीनता बनाए रखने और निरंतर सीखते रहने हेतु प्रेरित किया ।
Home
ताजा न्यूज़
पुलिस अधीक्षक ने सैनिक सम्मेलन का आयोजन कर रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी कर पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करने के सम्बन्ध में दिये निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने सैनिक सम्मेलन का आयोजन कर रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी कर पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करने के सम्बन्ध में दिये निर्देश
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









