Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

जिलाधिकारी ने एसडीआरएफ वाहन को दिखाई हरी झंडी, 50 आपदा मित्रों को किया रवाना

हाथरस। आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद हाथरस से 12 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु चयनित 50 आपदा मित्रों व स्वयंसेवकों के दल को जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर एस0डी0आर0एफ0 प्रशिक्षण केन्द्र लखनऊ को रवाना किया। 12 दिवसीय ट्रेनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम लखनऊ में जिले से आपदा प्रबन्धन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। आपदा मित्र परियोजना के तहत चयनित 50 स्वयं सेवकों को 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के लिए राज्य आपदा मोचन बल मुख्यालय लखनऊ के लिए रवाना किया गया। जिलाधिकारी ने स्वयंसेवको को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित टीम का होना किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया कि लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने आशा जताई कि प्रशिक्षण के बाद ये युवा जनपद में आपदा जोखिम प्रबंधन को ससक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगें। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 डा0 बसंत अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें स्वयंसेवक को आगजनी, बाढ़, अकाशीय विद्युत,सर्पदंश,भूकंप जैसी आपदाओ से निपटने के लिए प्राथमिक चिकित्सा, खोज एवं बचाव एवं राहत कार्यों की तकनीक सिखाई जायेगी। 12 दिवसीय प्रशिक्षण के उपरांत आपदा से बचाव हेतु आपदा मित्रों/स्वयंसेवकों को आपदा किट एवं बीमा पॉलिसी भी उपलब्ध कराई जायेगी। इस दौरान प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट धर्मेन्द्र सिंह, जिला आपदा विशेषज्ञ लेखराज सिंह, आपदा लिपिक आदि़ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *