हाथरस। दिनांक 26.11.2024 को समय करीब 21.00 बजे पुष्पेन्द्र कुमार पुत्र लाल सिंह निवासी नगला हंसी थाना मुरसान द्वारा आपात कालानी हेल्पलाईन नम्बर यूपी 112 के माध्यम से फोन कर सूचना दी कि ग्राम नगला हंसी में दो पक्षों में लडाई- झगडे के दौरान चार पांच लोगों की मृत्यु हो गई है । सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना मुरसान द्वारा मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि प्रथम पक्ष लाल सिंह पुत्र बिहारीलाल, किशोर पुत्र लाल सिंह, पवन पुत्र रामखिलाडी निवासीगण नगला हंसी थाना मुरसान व द्वितीय पक्ष के नौहबत पुत्र स्व0 खजानीलाल निवासी पिलौना भट्टा थाना जवां जनपद अलीगढ, मजरूबा शकुन्तला पत्नी छोटेलाल निवासी नगला हंसी थाना मुरसान के मध्य कुत्ते के काटने को लेकर झगडा/मारपीट हो गयी थी परंतु चार पांच लोगों की मृत्यु की सूचना झूठी पाई गई ।
उक्त के संबंध में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा क्षेत्राधिकारी सादाबाद व प्रभारी निरीक्षक मुरसान को झूठी सूचना देने वाले अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में थाना मुरसान पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आपाल कालीन हेल्पलाईन नम्बर यूपी 112 पर झूठी सूचना देने वाले एक अभियुक्त पुष्पेन्द्र उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है । जिसका पूरा नाम पुष्पेन्द्र कुमार पुत्र लाल सिंह निवासी नगला हंसी थाना मुरसान जनपद हाथरस है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना मुरसान पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक वी. पी. गिरि थाना मुरसान जनपद हाथरस है।




