Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

गुड़हाई बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा बिना बिल व बिना जीएसटी के गुड़, सरकार को हर महीने लाखों का नुकसान

हाथरस। शहर के गुड़हाई बाजार स्थित गुड़ मंडी में सर्दियों की शुरुआत होते ही गुड़ की मांग बढ़ गई है, लेकिन इसी बढ़ती डिमांड के साथ अवैध कारोबार भी तेजी पकड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार, मंडी में प्रतिदिन बड़ी मात्रा में गुड़ बिना किसी कागज, बिना बिल और बिना जीएसटी के खुलेआम बेचा जा रहा है।व्यापारियों द्वारा नंबर दो में की जा रही यह बिक्री हर महीने सरकार को लाखों रुपये के राजस्व से वंचित कर रहे है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर चल रहे इस अवैध कारोबार गुड मंडी टैक्स चोरी में आखिर किसका संरक्षण मिल रहा है मंडी सचिव, मंडी कर्मियों का गठजोड़ या कोई और ताकतें? गुड़हाई बाजार में रोजाना आने वाले ट्रकों और गाड़ियों में उतरने वाले गुड़ के बिल भी जांच के दायरे से बाहर हैं। यदि प्रशासन ऐसी गाड़ियों के बिल और दस्तावेजों की गंभीरता से जांच करे तो गुड़ मंडी टैक्स चोरी व जीएसटी चोरी को रोका जा सकता है और बड़े राजस्व नुकसान से सरकार को बचाया जा सकता है। गुड़ मंडी में चल रहे इस अवैध कारोबार पर तुरंत कार्रवाई हो, ताकि बाजार व्यवस्था पारदर्शी बने और सरकारी राजस्व की चोरी पर रोक लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *