Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

भाजपा ने प्रेमसिंह कुशवाहा को बनाया हाथरस का जिलाध्यक्ष, कई पदों के रूप में वर्ष 2000 से निभा रहे जिम्मेदारी

भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य के कार्यकाल में जिला उपाध्यक्ष के रूप में संभाला कार्य

हाथरस।भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष के नामों की बुधवार रात सूची जारी करते हुए पिछड़ा वर्ग के प्रेमसिंह कुशवाहा को भाजपा का नया जिलाध्यक्ष बनाया है। सासनी क्षेत्र के गांव बिजाहरी निवासी नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने बताया कि वह वर्ष 2000 से लगातार भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं, पार्टी ने जिस जिम्मेदारी को सौंपा उसे बखूबी निभाया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 में जिले के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे। इसके बाद 2004 में पंचायत प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रहे। चुनाव प्रबंधन का जिला संयोजक रहकर भी काम किया। वर्ष 2011 में कुसमा देवी मदनावत के समय में जिला उपाध्यक्ष बनकर रहे। उन्होंने बताया कि बड़ा पहलवान जी के समय में जिला उपाध्यक्ष रहे। और गौरव आर्य के समय में जिला उपाध्यक्ष बनाकर पूरा कार्यकाल संभाला और इससे पहले भी जिला उपाध्यक्ष थे। आज इसी का परिणाम है कि उन्हें भाजपा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि वह पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। वहीं निवर्तमान जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने नई जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि हमारी पार्टी सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को बढ़ावा दे रही है। अभी तक उनके ऊपर जो जिम्मेदारी थी उसे बखूबी निभाया और आगे भी पार्टी के सच्चे सिपाही बनकर कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *