सासनी। सासनी-नानऊ रोड पर नगला ताल के निकट ठेकेदार ने सीसी रोड का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया है, जिसे लेकर ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ठेकेदार की लापरवाही के विरोध में सड़क पर जाम लगा दिया।
गुरूवार को सडक पर जाम लगा रहे ग्रामीणों का अरोप था कि ठेकेदार ने सड़क खोदकर उस पर केवल डस्ट डाल दी है। न तो इस पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है और न ही इसका निर्माण कार्य पूरा किया जा रहा है। सड़क से उड़ने वाली धूल के कारण बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं। ग्रामीण नवीन ने जानकारी दी कि ठेकेदार ने लगभग ढाई महीने से सड़क को खोदकर डाल दिया है। सड़क पर सफेद डस्ट पड़ी होने के कारण लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है, जिससे स्थानीय निवासी काफी परेशान हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। जाम लगाने वालों में दर्जनभर से अधिक ग्रामीण मौजूद थे।




