निशादेही से तीन कट्टे कॉस्मेटिक का सामान, दो एलईडी, एक मोबाईल फोन, एक गैस सिलेन्डर व दो इन्वर्टर, चार बैटरा, बारह साडी, एक पेटी स्ट्रिंग कोल्डड्रिंक, दो ड्रिल मशीन एक कटर मशीन, चार रिंच, चार पेचकस, तीन प्लास, सत्रह गोटी, तीन मोटरसाईकिल एवं एक ई-रिक्शा आदि बरामद
हाथरस – पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान हाथरस पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना हाथरस गेट, थाना कोतवाली नगर व एन्टी थैफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में शहर व मुरसान क्षेत्र में हुई चोरी की कई घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।जिनके नाम लोकेश उर्फ लोकेन्द्र पुत्र रामजीलाल निवासी गाँव नगला सददा थाना सासनी जनपद हाथरस हाल पता किराये का मकान शान्ति पत्नि सालिगराम मौहल्ला नगला अलगर्जी थाना हाथरस गेट, राजू उर्फ भयंकर पुत्र पोखपाल निवासी मौ0 पलटन कस्बा व थाना सासनी जनपद हाथरस, ब्रजेश उर्फ अन्धा उर्फ बीके पुत्र महीपाल निवासी सठिया थाना सासनी जनपद हाथरस है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से तीन कट्टे कॉस्मेटिक सामान, दो एलईडी टीवी, एक मोबाइल फोन, एक गैस सिलेंडर,दो इन्वर्टर, चार बैटरियां,12 साड़ियां,कोल्ड ड्रिंक की पेटी,ड्रिल मशीन,कटर मशीन, पेचकस,रिंच,प्लास सहित चोरी की तीन मोटरसाइकिलें व एक ई-रिक्शा बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ करने पर जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि हम लोगों का एक संगठित गिरोह है, हम अपने सहअभियुक्तो के साथ मिलकर दिन में बन्द मकानो/दुकानो आदि की रैंकी करते है तथा रात के समय बन्द मकान/दुकानों में ताला तोडकर व छत की पटिया काटकर उखाडकर चोरी करते है । चोरी किये माल को सस्ते दामो में बेच देते है तथा आपस में पैसो को बांट कर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करते है। अभियुक्तगण द्वारा थाना हाथरस गेट, थाना कोतवाली हाथरस व थाना मुरसान क्षेत्र के विभिन्न स्थानों/दुकानों में चोरी की घटनाएं कारित की गई है। अभियुक्तगण विशेषकर गाड़ियों/टेंपो आदि बैटरी चोरी कर सस्ते दामों में बेचते थे । थाना हाथरस गेट क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 20/21.11.25 की रात्री मे गंगाभीम बगीची के पास मौ0 विष्णुपुरी थाना हाथरस गेट मे कास्मैटिक की दुकान व गोदाम मे छत की पटिया उखाडकर चोरी की थी, जिसमे हमने कास्मैटिक व चाय की पत्ती के कई कटटे व कॉस्मेटिक का सामान चोरी किया था, इसके अलावा उसी रात्री में मौ0 नगला अलगर्जी मे प्राथमिक विधालय से ताला तोडकर एक LED व बर्तन चोरी किये थे । थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 18.11.25 की रात्री को हमलोगों ने आगरा रोड पर गति कोरियर से ई रिक्शा चोरी किया था तथा शान्ति हुन्डई शोरूम के सामने बने गोदाम का ताला तोडकर बजाज की नई मोटरसाईकिल और अन्य सामान चोरी किया था । थाना हाथरस गेट क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 12/13.11.25 की रात्री मे बाईपास रोड मीतई से हनी पोईन्ट कैफे से एक बैट्री केटैक कम्पनी व लुमिनियस कम्पनी इनवर्टर चोरी किया था और उसी रात्री में आगरा अलीगढ बाईपास रोड पर ग्राम कुँवरपुर के पास शिवा इलैक्टीकल मोटर्स के शोरुम से ड्रिल मशीन व कटर आदि चोरी किये थे व थाना हाथरस गेट क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 13.11.25 की रात्रि मे आगरा अलीगढ रोड बाईपास घर की रसोई ढाबा के सामने नगला बाद अठवरिया स्थित बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से इन्वर्टर बैट्री और एलईडी चोरी की थी ।
थाना मुरसान क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 06.11.25 की रात्री को मुरसान में मथुरा रोड पर मोटरसाईकिल के शोरुम से 01 मोटरसाईकिल एचएफडीलक्स व 01 इन्वर्टर 01 बैट्री एक मोबाईल और मोटरसाईकिल की छोटी बैट्रीयां और काफी सामान चोरी किया था । थाना मुरसान क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 02.11.25 की रात्री को मुरसान में बांके बिहारी कालोनी मे दो मंजिला मकान का ताला तोडकर काफी साडियां व इन्वर्टर बैट्रा व एलईडी टीवी एवं गैस सिलेन्डर चोरी किये थे। थाना मुरसान क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 23.10.25 की रात को हम लगों ने कस्बा मुरसान मे ही सडक किनारे बनी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से ताला तोडकर बैट्री 01 सुपर स्पलैण्डर मोटरसाईकिल आदि सामान चोरी किय़ा था । दिनांक 26.09.2025 को थाना हाथरस गेट क्षेत्रान्तर्गत इगलास रोड़ नगला वुधू के सामने बैल्डिंग व परचूनी की दुकान की छत की पटिया हटाकर 01 बैट्रा मय इनवर्टर तथा गैस सिलेण्डर, बैल्डिंग मशीन व रेडवुल व हैल कंपनी की कोल्ड्रिंक की पेटी चोरी की थी । गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि चोरी का शेष सामान हमारे सहअभियुक्त लवली उपरोक्त के पास है । पुलिस द्वारा अभियुक्त लवली की गिरफ्तारी व सामान बरामदगी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे है । गिरफ्तार अभियुक्तगण से विस्तृत पूछताछ की जा रही है । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के नाम प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र राव मय टीम थाना कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार राठी मय टीम थाना हाथरस गेट जनपद, प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह एन्टी थैफ्ट टीम मय टीम जनपद हाथरस है।




