Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

अहमदाबाद यात्रा के लिए एड अनुराग अग्निहोत्री का नाम चयनित रवाना

हाथरस। खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 25 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित होने वाली सरदार पटेल जी की यूनिटी मार्च अहमदाबाद जो आगरा -जयपुर -पुष्कर आदि राजस्थान के मार्गों पर होकर गुजरेगी। भाजपा युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री ने बताया कि सरदार पटेल जी एकता यात्रा भारत सरकार के खेल एवम् युवा मंत्रालय द्वारा देश भर के युवाओं के डेलीगेशन के साथ अहमदाबाद पहुँचेंगी। जिसको चार प्रवाह में बनाये गये जिसमें दिल्ली जयपुर मुंबई नागपुर एवम् नागपुर से रवाना होगी जहां सरदार पटेल जी के पैतृक गाँव करमसद से केवड़िया गुजरात स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक सरदार पटेल यूनिटी मार्च होगा।
देश भर से इसमें नौजवान शामिल होंगे उनके साथ अलीगढ़ से ज़िलाध्यक्ष अमन गुप्ता एवम् प्रमेन्द्र पाल गुड्डू भी यात्रा में शामिल होंगे। सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू से सबका पटका पहनाकर यात्रा की शुभकामनाएँ दी। इस दौरान रोहन पाठक राघव शर्मा, अलीगढ़ महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता अलीगढ़ ज़िला उपाध्यक्ष प्रमेन्द्र गुड्डू का यात्रा में जाने से पूर्व सांसद अनूप प्रधान कार्यालय पर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *