खिलाड़ियों का भव्य सम्मान नेपाल और कोसगन ने भी दिखाई शानदार प्रतिभा
हाथरस। स्थानीय खेल मैदान में आयोजित अंतर-विद्यालयी कराटे चैम्पियनशिप का समापन ज़ोरदार उत्साह के साथ हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में वी.एल.एस. इण्टर स्कूल ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रथम विजेता ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया। वहीं, नेपाल को द्वितीय और कोसगन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने विजयी टीमों को उनकी ट्रॉफियाँ प्रदान कीं। वी.एल.एस. इण्टर स्कूल को प्रथम, नेपाल को द्वितीय और कोसगन को तृतीय स्थान की ट्रॉफी से नवाज़ा गया। इस अवसर पर, डॉ. विकास शर्मा एवं स्कूल की प्रधानाचार्या ने सभी विजयी खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया और उनके शानदार खेल की सराहना की। खिलाड़ियों के चेहरे पर अपनी जीत का गौरव साफ झलक रहा था। प्रतियोगिता को सफल बनाने में बी.एल.एस. से विशाल ठकराल, अभय नागर, अंशुल नागर, श्याम लाल, समीर, गाविदा, दीपक, देवजीत धोय, सुनील कुमार, विजेदर माहीर, अनिल असरोही, अनुज साहू, सलमान, रुपेश अग्रवाल, प्रशांत, अनुज सिधानि, डेविड, दीपक राज, कौशल सिधानिया, सन्दीप, नशल कुमार, विशाल पात्र, सालुका, विदित तथा अग्निहोत्रा सहित अन्य रेफरी और कोचों की भूमिका महत्वपूर्ण रही। अग्निहोत्रा जी ने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्हें कराटे खेल के प्रति सचेत रहने तथा धैर्य से काम लेने की सलाह दी।
बॉक्स
डॉ. विकास शर्मा ने बढ़ाया हौसला
हाथरस। डॉ. विकास शर्मा ने भी सभी खिलाड़ियों को एथिक्स (नैतिक मूल्यों) को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। उन्होंने उन खिलाड़ियों का विशेष रूप से हौसला बढ़ाया जो इस प्रतियोगिता में पदक नहीं जीत पाए। उन्होंने कहा, “निराश बिलकुल न हों! यह केवल एक शुरुआत है। अगली प्रतियोगिता में पदक जीतने के लिए और अधिक मेहनत करें और नए उत्साह के साथ तैयारी करें।”यह चैम्पियनशिप न केवल कराटे कौशल का प्रदर्शन थी, बल्कि खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना का महत्वपूर्ण पाठ भी सिखा गई।




