हाथरस। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश विनय कुमार के निर्देशानुसार दिनांक 13.12.2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में किया जायेगा। जिसमें बैंकों के प्रिलिटिगेशन स्तर के अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु अपर जनपद न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस प्रशान्त कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक बैंक अधिकारीगण के साथ आयोजित की गयी, जिसमें अग्रिणी जिला प्रबन्धक, राजीव कुमाार एवं बैंकांें के प्रबन्धक मनोज कुमार, सागर भारद्वाज, मनजीत सिंह, देवेन्द्र कुमार, नम्रता शर्मा, यशदीप सारस्वत, मौ. शहान खाॅन आदि उपस्थित रहें। बैठक में अपर जनपद न्यायाधीश, सचिव, प्रशान्त कुमार द्वारा समस्त बैंकों के अधिकारीगण से वार्ता की तथा उनके द्वारा चिन्ह्ति किये गये प्रीलिटिगेशन स्तर के बैंक मामलों की संख्या एवं पक्षकारों को जारी किये गये नोटिसों के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने समस्त बैंक के अधिकारीगण को राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13 दिसम्बर, 2025 में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण करने के सम्बन्ध में निर्देश दिये।


