Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी किए जाने का लाइव प्रसारण किसानों को दिखाया

हाथरस। प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी किए जाने का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के किसानों को दिखाया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र सहित अन्य अधिकारी आदि उपस्थित रहे। लाइव प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जारी की गई 21वीं किस्त तथा इसके लाभों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
मुख्य विकास अधिकारी पी0एन0 दीक्षित ने किसानों को सौर ऊर्जा अपनाने, जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा मोटे अनाज (मिलेट्स) की खेती करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के कम उपयोग एवं जैविक कृषि पद्धतियों को अपनाने पर विशेष बल दिया। साथ ही फैमिली आईडी बनाने तथा इसके विभिन्न लाभों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में उप कृषि निदेशक ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कृषकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *