Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

सिकन्द्राराऊ पुलिस ने दो घंटे के अन्दर एक बच्चे को खोजकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया

हाथरस। दिनांक 19.11.2025 को थाना सिकन्द्राराऊ पर बच्चे के परिजनों द्वारा सूचना दी कि वह आज दिनांक 19.11.2025 को वह घर का काम कर रही थी तभी उनका दो वर्ष का बच्चा बिना बताये घर से खेलते खेलते कही चला गया है । आस-पास के स्थानों पर काफी तलाश करने के उपरान्त भी नही मिल रहा है । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा लापता/गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द करने हेतु प्रभारी निरीक्षक सिकन्द्राराऊ को निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा बच्चे की तलाश हेतु टीमें गठित कर उसके फोटो को लेकर आसपास के बाजार/मोहल्लों में ले जाकर लोगों से उसके बारे में पूछताछ की गई । इसी क्रम में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार व अन्य स्थानों पर बच्चे की तलाश हेतु अथक प्रयास किये गये । जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस टीमों द्वारा अथक प्रयासों के फलस्वरूप मात्र दो घंटे के अन्दर गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है । इसके उपरान्त लडके को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया तथा परिजनो द्वारा अपने बच्चे को सकुशल अपने संरक्षण में ले लिया गया है । गुमशुदा बच्चे के सकुशल मिलने पर परिवारीजनों द्वारा “हाथरस पुलिस के कार्य की भूरि-भूरि प्रशसा करते हुए धन्यवाद” प्रकट किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *