Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

भाजपा जिला कार्यालय पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया, प्रदेश मंत्री रही मौजूद

हाथरस। 26 सितम्बर को भाजपा जिला कार्यालय गौशाला रोड पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की प्रदेश मंत्री बहन पूनम बजाज रही। कार्यशाला की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के छवि चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूनम बजाज ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पार्टी द्वारा शुरू किया गया एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य देश को आत्मनिर्भर बनाना और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है। यह अभियान 25 सितंबर 2025 से 25 दिसंबर 2025 तक तीन महीने तक चलेगा। इस अभियान के तहत लोगों को स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने और उनकी खरीदारी करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा एवं अभियान का उद्देश्य देश को आत्मनिर्भर बनाना और आयात पर निर्भरता कम करना है। इस अभियान के तहत 16 से 30 अक्टूबर के बीच युवा एवं महिला आयोजित किए जाएंगे 1 से 15 नवंबर तक जिला स्तर पर प्रोफेशनल सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर से 15 नवंबर के बीच जनपद के कॉलेज में स्वदेशी संकल्प सेमिनार का आयोजन किया जाएगा जिससे युवा वर्ग को स्वदेशी के प्रति जागरूक किया जा सके, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि 3 महीने तक चलने वाला यह अभियान जन-जन तक आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पहुंचाने के लिए आयोजित किया जा रहा है,आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा एक ऐसे देश की है जो अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आत्मनिर्भर हो, यह आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से सशक्त होने के बारे में है,आत्मनिर्भर भारत के लिए हमें कई क्षेत्रों में काम करना होगा, आत्मनिर्भर भारत के लिए हमें नवाचार, उद्यमिता और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना होगा, इससे न केवल हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि हमारा देश भी सशक्त बनेगा, उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं ,पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से इस अभियान के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभियान जिला संयोजक एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर चौधरी ने कहा कि यह अभियान बहुत महत्वपूर्ण अभियान है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर सामाजिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर बल देते हैं, उनका आत्मनिर्भरता का आवाहन देश भर में विभिन्न आयोग में गूंज रहा है, इसीलिए आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के माध्यम से भारत नागरिक तक स्वदेशी उत्पादों के उपयोग तथा स्वदेशी जीवन के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेना होगा , इसीलिए इस अभियान के माध्यम से स्वदेशी लाओ विदेशी भगाओ की भावना जन जन तक पहुंचेगी, कार्यक्रम में,रूपेश उपाध्याय, हरिशंकर राणा, गिरीश सेंगर, महेंद्र सिंह आचार्य,सत्यपाल मदनावत, डॉली माहौर , रामकुमार माहेश्वरी,हरीश सेंगर , भूपेंद्र कौशिक,संध्या आर्य,राजेश सिंह गुड्डू, कुशल पाल सिंह , मुकेश सोनी, एसपीएस चौहान,दंबेश कुमार चक ,सुनीता वर्मा, भीकम सिंह चौहान,मोहित बघेल, गजेंद्र राणा,विष्णु बघेल,योगेंद्र सिंह गहलोत, मूलचंद वार्ष्णेय, स्मृति पाठक, आकाश सिंह,जितेंद्र राजपूत, मुकुल गुप्ता, अरुण चौधरी, प्रदीप शर्मा, सचिन दीक्षित, अंकुश गौड़ ,अरविंद दिवाकर, अर्जुन वाल्मीकि, जितेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, सुरेश चौधरी, अतुल चौधरी रामजीलाल वर्मा , ठाकुर दिनेश कुमार उर्फ नन्हे ,दिनेश कुमार, क्षमा शर्मा, दिनेश कुमार,सुंदरम शर्मा, जितेंद्र अग्निहोत्री, नितिन गौतम, जितेंद्र प्रधान, समीर हुसैन घोसी, राजकुमार जैन, दिलीप मित्तल सुनीत आर्य, प्रवीण कुमार,गुरदीप राज निरंकारी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *