Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य केन्द्र में उमडी मरीजों की भीड़

सासनी। बदलते मौसम के मिजान ने लोगों में कई बीमारियां पैदा कर दी हैं। जिससे जहां निजी चिकित्सकों के यहां मरीजों की लाईनें हैं वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भी मरीजों और उनके तीमारदारों की भरमार है। इन मरीजों को चिकित्सक स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं और उपचार मुहैया करा रहे हैं
शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में वायरल फीवर और फंगल इन्फैक्शन से पीडित मरीजों की भीड रही। जिनका चिकित्सकों ने जांच कर उपचार किया और दवाऐं वितरित कीं। वहीं सीएचसी में मरीजों के उपचार में लगे चिकित्सकों की मानें तो दिन में गर्मी और सुबह-शाम की ठंड के कारण यह लोगांें में वायरल और अन्य बीमारियों की समस्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य केंद्र में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग जाती हैं। एमओआईसी डा. दलवीर सिंह रावत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग द्वारा गांव-गांव में टीमें भेजी जा रही हैं और स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर उनको उपचार दिया जा रहा है। जरूरत पडने पर चिकित्सालय लाया जा रहा है। एमओआईसी डा. रावत ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि बदलते मौसम में लोग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। भोजन करने के बाद ही घर बाहर निकलें और रात को मच्छरदानी का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *