Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

नलकूप से सौर ऊर्जा के पैनल ले गये अज्ञात चोर

Black and Red Laser Games Logo

सासनी। कस्बा से सटे चंपाबाग में अज्ञात चोरों ने एक किसान के नलकूप पर लगे सोलर पैनल के दो पैनल चोरी कर ले गये। इसकी शिकायत पीडित किसान ने कोतवाली में पुलिस से की है।
शुक्रवार को घटना की तहरीर देते हुए योगेश भार्गव की पत्नी अनीता भार्गव ने कहा है कि उनका नलकूप उनके खेतों पर चंपाबाग में लगा है जिसका प्रयोग वह सोलर लाईट से करती हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने उनके नलकू पर लगे सोलर प्लांट से दो पैनल चोरी कर लिए। पीडिता ने पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस पीडिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *