सासनी।गांव विघैपुर में न्यू बाल रामलीला कमेटी का वार्षिकोत्सव दिनांक बीस सितंबर दिन शनिवार से दिनांक तीन अक्टूबर दिन शुक्रवार तक आयोजित किया जाएगा।
शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कमेटी विघैपुर संस्थापक बाबूलाल पचैरी नहलोई एवं संचालक सतपाल ठाकुर व्यास जी सांदलपुर ने संयुक्त रूप से बताया कि श्री रामलीला महोत्सव के मंचन में कुशल कलाकारों द्वारा श्री रामलीला मंचन कर श्री राम जी का चरित्र एवं उनकी लीलाओं के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान श्री रामलीला संरक्षक पूर्व ब्लाक प्रमुख पति चैधरी अर्जुन सिंह, निर्देशक प्रेम शर्मा, सह निर्देशक पंकज वर्मा, एवं अध्यक्ष हरवीर सिंह मौजूद रहेंगे।
श्री रामलीला वार्षिकोत्सव शनिवार से




