Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

जायंट्स सेवा सप्ताह का शुभारंभ ,वृद्धजनों की सेवा को सर्वोपरि मानते हुए वृद्धजनों को भेंट की उपयोगी सामग्री

हाथरस। जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस पहल ने जायंट्स सेवा सप्ताह के शुभारंभ पर शुक्रवार को आगरा रोड स्थित वृद्ध आश्रम में पहुंचकर सेवा कार्य किया। इस दौरान वृद्धजनों की सेवा को सर्वोपरि मानते हुए उन्हें उपयोगी सामग्री भेंट की गई।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता दिवाकर रही, जबकि फेडरेशन ऑफिसर सोनल अग्रवाल का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ।
आश्रम में रह रहे 75 वृद्धजनों को ऊनी कंबल, ऊनी टोपे, मोजे, तौलिए, कपड़े के थैले, 400 ग्राम नमकीन पैकेट, बिस्किट, चिप्स, पानी की बोतलें, समोसे, इमरती व फल वितरित किए गए। साथ ही उनकी आगे की जरूरतों के लिए 10 किलो आटा, 10 किलो अरहर दाल, 50 किलो आलू, 10 किलो लौकी, 10 किलो काशीफल, साबुन, नींबू पानी की बोतलें, क्रीम आदि सामग्री भी भेंट की गई। इस अवसर पर ग्रुप की अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने कहा कि ग्रुप हमेशा से गरीब व असहाय लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहा है और आगे भी जरूरत पड़ने पर हर संभव सहयोग करेगा। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने संदेश दिया कि वृद्ध आश्रम की आवश्यकता ही न पड़े, लोग अपने घरों में ही बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक रखें। ग्रुप द्वारा आश्रम संचालक नीतू मिश्रा, भंडार प्रभारी कमल सिंह, लेखाकार मुकेश कुमार व अन्य सहयोगियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वंदना अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, श्वेता गोयल, नीति बर्मन, दीक्षा वार्ष्णेय, मनीषा अग्रवाल, रेखा बंसल, गीता अग्रवाल, ज्योति बंसल, लीना अग्रवाल, सीमा गोयल, निशा अग्रवाल आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *