Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा अभियान में होंगे विभिन्न आयोजन,

भाजपा नगर कमेटी ने बैठक कर संयोजक किये घोषित

हाथरस। नगर भारतीय जनता पार्टी की सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत एक कार्यशाला जिला कार्यालय गौशाला रोड पर संपन्न हुई कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय ने की संचालन महामंत्री कृष्ण मुरारी वाष्र्णेय, दिनेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने भाग लिया। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में सर्वश्री डॉक्टर एसपीएस चौहान, श्री राम हरि चाहर, संजय सक्सेना श्रीमती अखिलेश गुप्ता मौजूद थे। कार्यक्रम में सत्येंद्र सिंह ने बताया कि 17 सितंबर प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान रक्तदान शिविर एवं मोदी जी का जन्म दिवस मनाया जाएगा और 2 अक्टूबर गांधी जी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और इसके अलावा स्वास्थ्य सेवा के खेलकूद प्रतियोगिता इस दौरान यह कार्य भी संपन्न कराए जाएंगे,
बैठक में नगर अध्यक्ष मूलचंद वाष्र्णेय ने बताया 17 सितंबर को होने वाले स्वच्छता अभियान के संयोजक रमेश राजपूत होंगे। खेलकूद प्रतियोगिता के संयोजक गौरव कांत शर्मा होंगे रक्तदान शिविर के संयोजक कृष्ण पहलवान होंगे। स्वास्थ्य शिविर के संयोजक श्री राम हरि चाहर होंगे। 2 अक्टूबर स्वच्छता अभियान के संयोजक अशोक गोल होंगे और इसके अलावा स्नातक वोट बढ़ाने का जो अभियान चल रहा है उसके फॉर्म सभी शक्ति केंद्र संयोजकों को पहुंचा दिए गए हैं और उसके अलावा संजय सक्सेना मधुगढी, राजकुमार जैन अलीगढ़ रोड, मूलचंद वाष्र्णेय लोहट बाजार, सुनीत आर्य सासनी गेट ,बंसी पंडित घास मंडी, दिलीप चौधरी चामड गेट पर भी फार्म उपलब्ध होंगे। क्योंकि पिछले सभी वोट रद्द हो गए हैं इसलिए नये सिरे से वोट बढ़ाये जा रहे हैं अतः सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग ले और नगर से निर्धारित लक्ष्य से अधिक वोट बढ़ाने में संगठन की मदद करें, कार्यक्रम में इनके अलावा यह कार्यकर्ता उपस्थित थे सर्व वीरेंद्र कप्तान श्रीमती राजकुमारी चौहान मुबीन खान मोहित उपाध्याय मनोज शर्मा श्रीमती सोनिया नारंग प्रदीप गुप्ता विश्वनाथ आर्य बंसी पंडित रूपेश प्रजापति दीपक माहौर शिवम कुलश्रेष्ठ अफसर अली यावर अहमद आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *