Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

उत्तर प्रदेश खादी व ग्रामोउद्योग प्रशिक्षण योजना अंतर्गत 15 दिवसीय का शुभारंभ

हाथरस। उत्तर प्रदेश खादी व ग्रामोउद्योग बोर्ड द्वारा संचालित कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना अंतर्गत 15 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ विकासखंड मुरसान जनपद हाथरस के जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पिंकी चौधरी जी द्वारा उद्घाटन किया गया है। यह प्रशिक्षण दिनांक 8/ 9 /2025 से 22/9/ 2025 तक चलेगा। जिसमें 03 बैच दर्जी के हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ देते हुए स्वावलवी बने एवं दूसरों को भी रोजगार के लिए रोजगार सृजन का कार्य करें तथा अपने परिवार के साथ – साथ समाज एवं देश की तरक्की में भी योगदान करें। बेटियों के रोजगार प्राप्त करने एवं शिक्षित होने से इसका लाभ पूरे समाज व परिवार को मिलता है। जिसमें बेटियों का स्वावलवी होना बहुत जरूरी है। खादी ग्रामोद्योग की कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना बेटियों को स्वावलवी बनाने में महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर सत्येंद्र कुमार प्राचार्य मंडलीय ग्रामोउद्योग प्रशिक्षण केंद्र अडिग मथुरा द्वारा प्रशिक्षांथीयों को प्रतिदिन प्रशिक्षण सत्र में आना अनिवार्य बताया गया है। तथा किस प्रकार अपने कौशल में सुधार कर योजना का लाभ लेते हुए स्वरोजगार की तरफ बढ़े। इसी मौके पर श्री दिनेश कुमार शर्मा जिला ग्रामोउद्योग अधिकारी हाथरस द्वारा विभाग द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओ की जानकारी दी गई है। इस कार्यक्रम में श्री पंकज पलावत प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य, श्री शेर सिंह ग्राम प्रधान महामोंनी श्री राम प्रकाश आजाद ग्राम प्रधान विसरात व श्री सुनील राणा ग्राम प्रधान गोपालपुर एवं कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *