Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

उत्तर प्रदेश मत्स्य जीवी सहकारी संघ लि0 लखनऊ के मा0 सभापति श्री वीरु साहनी ने विकास भवन सभागार में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की

हाथरस। उत्तर प्रदेश मत्स्य जीवी सहकारी संघ लि0 लखनऊ के मा0 सभापति श्री वीरु साहनी ने विकास भवन सभागार में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक करते हुए योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कराये जाने तथा अधिक से अधिक संख्या में समितियों का गठन शासन की मंशा के अनुरूप कराये जाने निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मा0 सभापति ने कार्यालय में तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों की अद्यतन स्थिति, ग्राम सभाओं में निहित तालाबों के पट्टों का आवंटन, मत्स्य बीज वितरण की उपलब्धि, समस्त श्रोतों से मत्स्य उत्पादन, सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना, किसान क्रेडिट कार्ड का लक्ष्य एवं पूर्ति, निषादराज बोट सब्सिडी योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मत्स्य विभाग में संचालित समस्त योजनाओं में मछुआ समुदाय के लाभार्थियों की संख्या, उ0प्र0 मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना, मछुआ दुर्घटना बीमा, नवीन बहुउद्देशीय समितियों का गठन, विभागीय जलाशय, आई0जी0आर0एस0, जन सूचना अधिकार, मा0 उच्च न्यायालय में लंबित वाद आदि की प्रगति के संबंध में विस्तारपूर्वक समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने समिति के सदस्यों तथा विभिन्न योजनाओं के उपस्थित लाभार्थियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को लाभार्थियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्णढंग से निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए।
मा0 सभापति ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार सभी जिलों का भ्रमण कर यह देखा जा रहा है कि समितियाँ क्या काम कर रही हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ सही तरह से लोगों तक पहुँच रहा है या नहीं। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार हो और समिति की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाए। सभापति ने सहकारी समितियों के गठन की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मछुआ दुर्घटना बीमा योजना में सभी पात्र मछुआरों को जोड़ने के निर्देश दिये। साथ ही पोर्टल पर उनका पंजीकरण कराने को कहा। उन्होंने जिला अग्रणी प्रबंधक को मछुआरों के लिए केसीसी कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सहायक निदेशक मत्स्य को विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा गांवों में विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में तहसीलवार उपलब्ध तालाबों की सूची क्षेत्रफल सहित उपलब्ध कराने तथा पट्टों का समय से नीलामी के माध्यम से आवंटन कराने के निर्देश दिए, जिससे राजस्व में अपेक्षित सुधार हो सके। शासन की मंशा के अनुरूप विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मछुआ समुदाय के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर दिये जाने के निर्देश दिए। निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति समयांतर्गत कराये जाने तथा आवश्यकतानुसार मांगपत्र मुख्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए। जिससे केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक लोगों तक पहुंच सकेगा। बैठक के पश्चात् मा0 सभापति जी ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया के साथ प्रेस वार्ता की।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकरी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, नायब तहसीलदार हाथरस, जिला पंचायतराज अधिकारी, मत्स्य अधिकारी, लीड बैंक अधिकारी, अपर जिला पंचायतराज अधिकारी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी, सहकारी समिति के अध्यक्ष/सचिव, मत्स्य व्यवसाय से जुड़े उद्यमी एवं पत्रकार बंधु आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *