Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

विकासखंड मुरसान में ब्लॉक बाल संरक्षण समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बैठक का आयोजन किया गया

जनपद हाथरस के विकासखंड मुरसान के सभागार कक्ष में ब्लॉक बाल संरक्षण समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ/बाल विवाह टास्कफोर्स की बैठक/प्रशिक्षण का आयोजन खंड विकास अधिकारी श्री देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में खण्ड विकास अधिकारी महोदय ने उपस्थित फ्रंटलाइन वर्कर्स को समस्त विभागीय योजनाओं के अधिक से अधिक आवेदन कराए जाने हेतु प्रेरित किया। एमओआईसी प्रतिनिधि श्री डॉ सौरभ उपाध्याय ने समस्त आंगनवाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए भोजन में आयरन की मात्रा प्रचुर होनी चाहिए तथा बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की स्थिति सुधारने के लिए विशेष बल देने की आवशयकता है।
खंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि डॉ चंद्र मोहन राणा द्वारा शिक्षा विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
बैठक में उपस्थित एडीओ पंचायत श्री के0के0 गौतम ने एनआरएलएम, तथा पंचायती राज विभाग द्वारा महिलाओं के हितार्थ योजनाओं की विस्तृत प्रदान करते हुए समस्त विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने तथा जरूरतमंद बच्चों व महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ कर लाभान्वित कराने हेतु प्रेरित किया।
महिला कल्याण विभाग के हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन से डीएमसी श्रीमती मोनिका गौतम द्वारा बेटियों को आगे बढ़ने के पूरे अवसर प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही महिलाओ एवं बच्चों से संबंधित समस्त योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, रानी लष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष, 181 महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, किशोर न्याय अधिनियम 2015, बालश्रम, स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर योजना, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, घरेलू हिंसा आदि की विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही बताया गया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत हम सबको बालिकाओं और महिलाओं के प्रति हो रहे सामाजिक भेदभाव को खत्म करना है तथा 1098, 112 की जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर एडीओ एग्रीकल्चर डॉ0रमेश चंद तथा महिला कल्याण विभाग से बंटी कुशवाहा, तथा मुरसान विकासखंड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ती उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *