Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

हब ऑफ एंपावरमेंट ऑफ वूमेन टीम द्वारा लैंगिक संवेदनशीलता थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

लैंगिक संवेदनशीलता विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया

हाथरस/ जिलाधिकारी महोदय हाथरस के मार्गदर्शन मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या के नेतृत्व में संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वूमेन योजना के अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के तीसरे दिन 4 सितंबर 2025 को महिला सशक्तिकरण केंद्र की टीम द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हाथरस में लैंगिक संवेदीकरण विषय पर पेंटिंग तथा स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन करते हुए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। उक्त कार्यक्रम में पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा प्राची प्रचा ने प्रथम, गुनगुन करिश्मा ने द्वितीय तथा छवि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन एंड राइम प्रतियोगिता में लवली ने प्रथम तथा दीपिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
सभी स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की एसिस्टेंट वार्डन मनीषा सिंह ने छात्राओं को निर्भीकता पूर्वक अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।
महिला कल्याण विभाग से डीएमसी मोनिका जी. दीक्षित द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं यथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित पेंशन योजना, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, पोक्सो, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम पॉश एक्ट, महिला हेल्पलाइन 181, 1090 आदि योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी।
इस अवसर पर हब से जेंडर स्पेशलिस्ट ज्योति तोमर एवं सीमा द्वारा पेम्प्लेट्स का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय से बीनू तोमर, ममता, कीर्ति शर्मा अध्यापिकाओं का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *