हाथरस! छात्रों के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के तहत हाथरस से पंडित गोपाल अग्निहोत्री को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर कहा कि इस अभियान में मेरे साथ अर्पित वर्मा और रोहित अग्रवाल सह संयोजक रहेंगे। यह अभियान देश भर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों को एक साथ कराने की पहल को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है। जिसका उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाना और चुनावी खर्चों को कम करना है, गोपाल अग्निहोत्री ने अपनी नियुक्ति पर कहा यह अभियान न केवल चुनावी प्रक्रिया को सुगम बनाएगा, बल्कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर भी प्रदान करेगा। मैं हाथरस के युवाओं के साथ मिलकर इस पहल को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। वित्तीय, तार्किक, वैचारिक, कानूनी और संवैधानिक पहलुओं में बाधाएं मौजूद हैं, विशेष रूप से देश के आकार, सांस्कृतिक विविधता और भौगोलिक अंतर को देखते हुए। इस अवधारणा को लागू करने के लिए एक संवैधानिक संशोधन की आवश्यकता है, और इसे सभी राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों और संभवतः प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा अनुमोदित किया जाना चाहिए। सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है राज्य विधानसभाओं के कार्यकाल को लोकसभा के कार्यकाल के साथ संरेखित करना।
एक राष्ट्र,’एक चुनाव,के लिए जिला संयोजक बने पं० गोपाल अग्निहोत्री
Recommendation for You
सासनी। सुशीला फाउंडेशन, बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ़ इंडिया एवं सासनी विज्ञान क्लब द्वार पचमढ़ी मध्यप्रदेश…




