Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

लाखनू ग्राम प्रधान व लेखपाल पर लोगों ने लगाए गंभीर आरोप

हाथरस। आपको बता दे की ग्राम पंचायत लाखनू के प्रधान रेखा सिंह पर मुकेश व चंद्रपाल आदि लोगों ने लगाए गंभीर आरोप। लाखनू ग्राम पंचायत के माजरा अफोया के रहने वाले मुकेश व चंद्रपाल का आरोप है कि प्रधान रेखा सिंह ने प्लोटिंग का प्रस्ताव के बाद लगभग 21 से लेकर 50 तक प्लाटिंग करदी है जिसमें जो लोग जमीन जायदाद वाले लोगों को ज्यादातर प्लॉट दिए गए हैं सात आठ लोग जो पात्र है उनको दिया गया है बाकी सात आठ के बाद सभी प्लॉट अपात्र लोगों को दिए गए हैं जिन लोगों पर पक्के मकान साथ बीघा खेत मौजूद है। सूत्रों की माने तो हर प्लॉट के हिसाब से भारी भरकम रकम भी ली गई है। मुकेश आदि लोगों का आरोप है। जब लेखपाल से पूछा गया तो अभद्र टिप्पणी करते हुए। मामले को दबा दिया। सूत्रों का कहना है प्रधान रेखा सिंह बिना पंचायत सदस्य के साइन किये प्रस्ताव को पास कर कर लेते हैं। बिना सदस्यों को पता लगे प्रस्ताव पास हो जाते हैं! इसका विरोध अगर कोई करता है तो प्रधान झूठे मुकदमे में फंसने की धमकी देती है। लोगो ने मुख्यमंत्री ,जिला अधिकारी आदि आला अधिकारियों को लिखित शिकायत की है! देखते हैं क्या कार्रवाई होगी।

बने रहिए अगले इसी टॉपिक पर न्यूज़ के लिए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *