हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना सासनी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को ग्राम खोरना मंदिर केपास से गिरफ्तार किया गया है । जिसका नाम लोकेन्द्र पुत्र पुरन सिंह निवासी महमूदपुर थाना सासनी जनपद हाथरस है।जिसके कब्जे से तीस क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सासनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के नाम प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार थाना सासनी मय टीम जनपद हाथरस है।
सासनी पुलिस ने एक युवक को तीस क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया
Recommendation for You

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…













