Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

अज्ञात कारणों के चलते मायके में फांसी पर झूली विवाहिता

सासनी। आगरा अलीगढ रोड स्थित न्यू बिजलीघर काॅलोनी में एक करीब पच्चीस वर्षीय विवाहिता ने फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर ली। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार न्यू बिजलीघर काॅलोनी निवासी नेमीचंद ने करीब पच्चीस वर्षीय अपनी पुत्री ज्योति का विवाह नौदेवी की मढ्ैया नरौरा के अजय नामक युवक के साथ किया था। परिजनों केे अनुसार ससुराल में उसके साथ मारपीट करते हुए काफी परेशान किया जाता था। इसे लेकर वह काफी क्षुब्ध थी, रक्षाबंधन पर वह अपने पिता के यहां आई थी, तभी से यहां रह रही थी। बुधवार की देर शाम वह परिजनों के साथ खाना खाकर सो गई। तभी रात में उसने भैस की जंजीर में दुपट्टा बांधा और पंखे के कुंदे पर फांसी का फंदा बनाकर लटक गई जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया। उधर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृतका ज्योती ने अपने परिजनों के साथ करीब डेढ वर्षीय पुत्र को भी बिलखते छोडा है। प्रभारी निरीक्षक ने अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों के शिकायत करने पर ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *